Dhanbad News: जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व की धूम, श्रद्धालु 8 दिन से उपवास पर
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में धैया जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को भगवान का जलाभिषेक और सामूहिक पूजा का आयोजन हुआ। श्रद्धालु मुकेश कुमार गंगवाल 10 दिनों के निर्जला उपवास पर हैं। शाम को पंडित अतिशय शास्त्री ने प्रवचन दिया, जिसके बाद संध्या आरती की गई।

Dhanbad News: धनबाद। धैया जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व की धूम है। भक्तिपूर्ण माहौल में आठवें दिन बुधवार की सुबह भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद शांति धारा हुई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजा की। जैन समाज के सदस्य मुकेश कुमार गंगवाल 10 दिनों के निर्जला उपवास पर हैं। 26 सितंबर को उनका व्रत पूर्ण होगा। शाम में सांगानेर से आए पंडित अतिशय शास्त्री ने प्रवचन दिया। इसके बाद संध्या आरती हुई। आयोजन की सफलता में सुरेंद्र जैन, जीवनधार बाकलीवाल, अमित जैन, प्रमोद कुमार जैन, संतोष जैन, नीलम गोधा, रिद्धि गोधा, साधना बाकलीवाल, रेशु जैन, कामना जैन, उषा जैन आदि सक्रिय हैं।


