
नेताजी आवासीय विद्यालय सरस्वती पूजा एवं पराक्रम दिवस मना
धनबाद के नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा के साथ नेताजी की 129वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी जीवनी पर चर्चा की गई और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।
धनबाद। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद में भक्तिभाव से मां सरस्वती की पूजा की गई। साथ ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती भी मनाई गई। नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मौके पर विद्यालय में चित्रांकन, चुटकुला, संगीत, नृत्य, निबंध समेत विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला समग्र शिक्षा के एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ अशोक पांडेय, वार्डन सह शिक्षक उज्ज्वल तिवारी, प्रकाश मिश्रा, सोनू सिंह, लखन प्रसाद, राजीब दुबे, कविता कुमारी, सरिता कुमारी, रजिया सुल्तान, बाल संसद के प्रधानमंत्री सूरज, शाहील, शगुन, प्रियांशु, कृष, अभिषेक, महावीर, सरफुद्दीन, आशा, गूंजा, कुंती उपस्थित थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




