महुलटांड़ में आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया बाहापर्व

Feb 27, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बलियापुर के महुलटांड़ में आदिवासियों ने बाहापर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा से हुई, जिसमें कुलदेवताओं की पूजा की गई। इसके बाद संथाली नृत्यगीत का आयोजन हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने नायकी हाड़ाम का स्वागत किया।

महुलटांड़ में आदिवासियों ने धूमधाम से मनाया बाहापर्व

बलियापुर। महुलटांड़ में गुरुवार को संथाली नृत्यगीत के साथ आदिवासियों ने बाहापर्व धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ जाहेरथान में नायकी हाड़ाम कात्तिक बेसरा के पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुआ। मौके पर आदिवासियों के कुलदेवता मारांग-बुरूंग जाहेरऐरा व बाहाबोंगा की पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद पारंपरिक वेशभूषा के साथ संथाली नृत्यगीत का जो दौर शुरू हुआ, देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने गांव के हर दरवाजे पर नायकी हाड़ाम का स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।