विवेकानंद सोसायटी में मनाया गया रामकृष्ण परमहंस देव का जन्मोत्सव
रामकृष्ण परमहंस देव जी का 191वां जन्मोत्सव बैंक मोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल आरती से हुई, उसके बाद पूजा, भोग प्रसाद, चंडीपाठ एवं हवन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति गीतों का आयोजन भी किया गया। एक मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।

रामकृष्ण परमहंस देव जी का 191वां जन्मोत्सव बैंक मोड़ स्थित रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी में हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार की सुबह मंगल आरती से हुई। इसके बाद भगवान परमहंस देव की पूजा शुरू हुई। भोग प्रसाद निवेदन किया गया। चंडीपाठ एवं हवन हुआ। समिति के सदस्य एवं उनके परिवार ने पूरे अनुष्ठान को बड़े ही भक्ति भाव से संपन्न कराया। इससे पूर्व संस्था के सचिव सुजीत चंद्र मलिक ने भक्तों का स्वागत किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दिन के 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति गीतों की शुरुआत हुई, जिसका नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल चटर्जी एवं डॉ सुजाता चटर्जी ने किया।
आयोजकों ने बताया कि एक मार्च रविवार को आश्रम में रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से एशियन द्वारका दास जालान हॉस्पिटल की मदद से लगाया जाएगा। कार्यक्रम सफल बनाने में शारदा संघ की कल्पना⁹ चटर्जी, मुक्ति सरकार, नीना मित्रा, सोमा बनर्जी, नूपुर मित्रा, गीतांजलि बनर्जी, संस्था के मानस चक्रवर्ती, बापी विश्वास, बादल सरकार, नदिया नंदन घोष, तुलसीकांत चौधरी, राजेश राय, सिद्धार्थ बनर्जी, सुजय नियोगी, चंदन मित्रा, पाला सराय, संदीप आइच, अभिजीत राय, अशोक विश्वास, विश्वनाथ साधु खां, सुभाष चंद्रा, अनिल हरि का योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


