
सीबीएसई स्कूलों के बच्चे एक मंच पर आए, बांधा समा
धनबाद के न्यू टाउन हॉल में शनिवार को सीबीएसई स्कूलों के 400 छात्रों ने सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दी। विभिन्न नृत्य विधाओं जैसे भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और कथक से सभी का मन मोह लिया। यह पहला अवसर था जब 35 स्कूलों के बच्चे एक मंच पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख अतिथियों ने किया।
धनबाद, मुख्य संवाददाता शहर के न्यू टाउन हॉल में शनिवार को सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सहोदया सांस्कृतिक संध्या में शानदार प्रस्तुति दी। जिले के 35 पब्लिक स्कूलों के 400 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भाषाओं की नृत्य प्रस्तुति, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, मणिपुरी, कथक जैसे विभिन्न नृत्य विधाओं से सजी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। यह पहला मौका है, जब जिले के 35 सीबीएसई स्कूलों के बच्चों ने एक मंच पर आकर अभिभावकों के सामने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, विशिष्ट अतिथि एसडीएम राजेश कुमार, डीईओ अभिषेक झा, सहोदया चेयरपर्सन डॉ सरिता सिन्हा, वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार साव, सचिव रूना दूबे समेत अन्य ने किया।

अतिथियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का विकास होता है। एक-दूसरे के कार्यक्रम को देखकर सीखने का अवसर मिलता है। उत्साह बढ़ता है एवं सहयोग की भावना भी बढ़ती है। दिल्ली पब्लिक स्कूल प्राचार्य सह चेयरपर्सन सहोदया धनबाद ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार सहोदया इस तरह का आयोजन कर रही है। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी प्राचार्य सह वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह ने कहा कि अगले सत्र से प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित होगा। बड्स गार्डन प्राचार्य सह वाइस चेयरमेन (कोऑर्डिनेशन) प्रमोद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर राजेश कुमार, हेमंत कुमार, सुरजीत सेन, डॉ स्नेहलता समेत अन्य प्राचार्य, शिक्षक आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


