चार केंद्रों में सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम आज से

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में सीबीएसई 10वीं बोर्ड की सेकंड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 21 मई तक चलेगी और चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 5000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें से अधिकांश ने गणित में इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन किया है। फाइनल मार्क्सशीट दूसरी परीक्षा के बाद जारी की जाएगी।

चार केंद्रों में सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम आज से

धनबाद। सीबीएसई 10वीं बोर्ड सेकंड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। 21 मई तक चलने वाली परीक्षा के लिए धनबाद में चार सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल, डीएवी कोयला नगर व सरस्वती विद्या मंदिर श्यामडीह को बनाया गया है। पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राओं ने इम्प्रूवमेंट के तहत गणित विषय की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। दोनों परीक्षाओं (पहली या दूसरी) में से जिसमें अधिक अंक होगा। वहीं मान्य होगा। फाइनल मार्क्सशीट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद जारी की जाएगी। बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले इंट्री लेनी होगी।

परीक्षार्थियों को स्कूल ड्रेस में आना होगा। एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।