सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच अब ऑनस्क्रीन होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सीबीएसई ने 2026 से 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच ऑनस्क्रीन मार्किंग के माध्यम से करने की घोषणा की है। इससे शिक्षक अब पेपरलेस तरीके से कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। 10वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच पहले की तरह भौतिक मोड में होगी। धनबाद में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और एडमिट कार्ड का वितरण शुरू हो गया है।

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच अब ऑनस्क्रीन होगी

अमित वत्स, धनबाद। सीबीएसई ने वर्ष 2026 से 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की कॉपियों की जांच ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के माध्यम से शुरू करने की घोषणा की है। स्कूलों को सर्कुलर भेजते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड का निर्देश मिलने के बाद जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों ने इस संबंध में मंथन करना शुरू कर दिया है। वहीं 10वीं की उत्तरपुस्तिका की जांच वर्ष 2026 में भी पहले की तरह भौतिक (फिजिकल मोड) रूप में जारी रहेगा। प्राचार्यों ने बताया कि अब तक शिक्षक 12वीं कक्षा में भी उत्तरपुस्तिकाओं के पन्ने पलटकर कॉपियों की जांच करते थे।

इस साल से यह पूरी तरह से पेपरलेस होगा। स्क्रीन पर कॉपियों की जांच करेंगे। सीबीएसई की ओर से स्कैनर्स के माध्यम से कॉपियों को डिजिटल रूप में बदला जाएगा। सीबीएसई ने जारी निर्देश में कहा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद शिक्षक अब अपने विद्यालय में रहकर नियमित शैक्षणिक दायित्व निभा सकेंगे। सभी विद्यालयों को मूल्यांकन प्रक्रिया में योगदान का अवसर मिलेगा। यहां-वहां जाने(परिवहन) में लगने वाले समय व खर्च की बचत होगी। अधिक शिक्षकों की भागीदारी के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द खत्म होगी। अंकों के जोड़ में होने वाली त्रुटियां नहीं होंगी। शिक्षकों को ऑनस्क्रीन मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी है। यह बताया जाएगा कि ऑन स्क्रीन मार्किंग कैसे करना है। स्कूलों को कंप्यूटर लैब, इंटरनेट, पावर सप्लाई समेत अन्य सुविधाओं के संबंध में निर्देश दिया गया है। -- -- धनबाद में 23 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। धनबाद में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धनबाद में कई नए स्कूलों को भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। स्कूलों ने छात्र-छात्राओं के बीच एडमिट कार्ड का वितरण करना शुरू दिया है। प्राचार्यों ने बताया कि दो विषयों की परीक्षा के बीच पर्याप्त गैप दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।