सीबीआई ने की जूनियर इंजीनियर से लंबी पूछताछ
बोकारो में रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग में कथित घोटाले के आरोप में सीबीआई टीम ने जूनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार से पूछताछ की। रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई सक्रिय है, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग में अनियमितताओं को लेकर चर्चा जारी है।

बोकारो। रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग में कथित घोटाले के आरोप में सोमवार की रात धनबाद की सीबीआई टीम भोजूडीह पहुंची। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम के सदस्यों ने रेलवे के जूनियर इंजीनियर रवींद्र कुमार से लंबी पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिकल विभाग में बिल पास कराने को लेकर रिश्वत की शिकायत की गई थी जिसपर सीबीआई टीम फिलहाल जांच में जुटी है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन चर्चा का बाजार गर्म इस बात पर है कि उक्त विभाग में कार्य को लेकर अनियमित गड़बड़ी की शिकायत पर सीबीआई की टीम कार्रवाई करने में जुटी है।
हालांकि देर रात तक समाचार लिखे जाने तक कोई ठोस सबूत या फिर अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


