ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादशौचालय की राशि गबन करने पर पति-पत्नी और तीन बेटियों पर केस

शौचालय की राशि गबन करने पर पति-पत्नी और तीन बेटियों पर केस

शौचालय निर्माण के नाम पर एक ही परिवार के छह लोगों द्वारा राशि प्राप्त करने पर नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई...

शौचालय की राशि गबन करने पर पति-पत्नी और तीन बेटियों पर केस
हिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 19 Aug 2019 02:52 AM
ऐप पर पढ़ें

शौचालय निर्माण के नाम पर एक ही परिवार के छह लोगों द्वारा राशि प्राप्त करने पर नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई है। निगम को धोखे में रखकर एक ही परिवार को पांच लोगों ने नगर निगम से शौचालय के लिए पहली किस्त हासिल कर ली। छठे व्यक्ति को राशि नहीं मिली थी। जांच में एक ही परिवार द्वारा राशि प्राप्त करने के बाद नगर निगम ने एफआईआर दर्ज कराई है।

नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश द्वारा झरिया थाने में एक ही परिवार के छह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। साह नगर नीचे कुल्ही निवासी फिरोज आलम की दो पत्नी इसरत बानो और शकीना बानो के साथ-साथ तीन बेटियां मुशरत परवीन, शाहीन परवीन और रुखसार परवीन के नाम पर निगम से शौचालय बनाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में छह-छह हजार रुपए की राशि प्राप्त की गई। निगम से 30 हजार की राशि एक ही परिवार के सदस्यों ने प्राप्त की। जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद नगर निगम ने राशि वापस करने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन सिर्फ छह हजार रुपए की ही वापसी की गई। इधर नगर आयुक्त के आदेश के बाद झरिया थाने में सरकारी राशि के गबन को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर निगम ने 24 हजार रुपए गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इस एफआईआर में फिरोज आलम का भी नाम है, जबकि उनके नाम से राशि का भुगतान नहीं किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें