Businessman Threatened for 50 Lakh Extortion in Rajganj Shooting Incident राजगंज के पेट्रोल पंप पर गोली बारी के मामले में प्रिंस खान व मेजर समेत एक अन्य पर मामला दर्ज, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBusinessman Threatened for 50 Lakh Extortion in Rajganj Shooting Incident

राजगंज के पेट्रोल पंप पर गोली बारी के मामले में प्रिंस खान व मेजर समेत एक अन्य पर मामला दर्ज

राजगंज के चलीबंगला स्थित पेट्रोल पंप पर 50 लाख की रंगदारी के लिए व्यवसायी बीरबल मंडल को धमकी दी गई। 14 जून को फोन पर मेजर ने कहा कि पैसे नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 11 Sep 2025 05:47 AM
share Share
Follow Us on
राजगंज के पेट्रोल पंप पर गोली बारी के मामले में प्रिंस खान व मेजर समेत एक अन्य पर मामला दर्ज

राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज के चलीबंगला स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को 50 लाख की रंगदारी को लेकर चलाई गई गोली के मामले में व्यवसायी बीरबल मंडल की लिखित शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसका कांड संख्या 80/25 दिनांक 10/25 है। इस मामले में पुलिस ने प्रिंस खान, मेजर व एक अन्य को नामजद आरोपी बनाया है। बीरबल मंडल ने अपने आवेदन में लिखा है कि 14 जून 2025 को उसके मोबाइल पर सबसे पहले कॉल मेजर का आया था। फोन अज्ञात नंबर से था और कहा गया कि मैं वासेपुर से मेजर बोल रहा हूं। अगर तुम रंगदारी 50 लाख रुपया नहीं दोगे तो मैं तुम्हें और तुम्हारे बेटे को जान से मार दूंगा।

साथ ही कहा गया कि अगर 24 घंटे के अंदर पैसा नहीं पहुंचा तो तुम और तुम्हारे बेटे का हाल उपेंद्र सिंह वाला करेंगे। इसके बाद मेरे बेटे सारा मंडल के मोबाइल पर दिनांक 19 जून 2025 को एक बार फिर अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और व्हाट्सएप वॉइस मैसेज भी आया। कहा गया कि अगर रंगबाजी का पैसा नहीं दिया तो बाप-बेटे दोनों की खोपड़ी खोल देंगे। इसके बाद कुछ दिन बीतने पर एक अगस्त 2025 को फिर अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा गया कि मैं दुबई से प्रिंस खान बोल रहा हूं। मेरे नाम से बहुत सारे लोग पैसे की मांग करते हैं, तुम मेरी आवाज का सत्यापन कर लेना तब पैसा देना। मामले को मैनेज करो और आवाज का सत्यापन कर लेना कि मैं ही प्रिंस खान हूं। विदित हो कि राज्य स्तरीय अंडा कारोबारी सह पंप संचालक काको निवासी बीरबल मंडल के राजगंज चलीबंगला स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर दिनदहाड़े रंगदारी के पैसे की मांग को लेकर पल्सर सवार तीन अपराधियों ने गोलीबारी की थी। इसके बाद से क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है और सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाल रही है। वहीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है। अगर पैसा नहीं दोगे तो तुम, तुम्हारा बेटा और मैनेजर तीनों जान से हाथ धो बैठोगे : मेजर मंगलवार को पंप पर गोली चलने के तुरंत बाद एक बार फिर से बीरबल मंडल के मोबाइल नंबर पर फोन आया और कहा गया कि क्या रे बीरबल मुखिया तुम्हारे पंप पर गोली चल गई है? नींद फटा कि नहीं? अगर पैसा नहीं दोगे तो तुम, तुम्हारा बेटा और मैनेजर तीनों जान से हाथ धो बैठोगे। तुम लोगों को मरने से कोई नहीं बचा सकता। लगातार फोन पर मिल रही धमकी से व्यवसायी बिरबल मंडल समेत उसके परिवार दहशत में हैं। पुलिस से गुहार लगाने के बावजूद नहीं मिला सुरक्षा गार्ड : बिरबल भुक्तभोगी बिरबल मंडल ने बताया कि जबसे उन्हें धमकी मिल रही है, उसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों समेत कतरास पुलिस से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस प्रशासन से सुरक्षा गार्ड की मांग भी की थी, लेकिन अब तक उन्हें सुरक्षा गार्ड नहीं मिल पाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।