Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBus Shortage During Wedding Season in Bihar Due to Elections
लग्न और चुनाव के योग ने बिहार जाने वालों की बढ़ाई परेशानी

लग्न और चुनाव के योग ने बिहार जाने वालों की बढ़ाई परेशानी

संक्षेप:

धनबाद में लग्न के दौरान बसों में भीड़ होती है, लेकिन बिहार में चल रहे चुनाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव ड्यूटी के लिए लगभग 30 बसें प्रभावित हुई हैं। बसों की कमी के कारण लोग ट्रेन का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे ट्रेनों पर भी दबाव बढ़ रहा है।

Sun, 9 Nov 2025 02:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, वरीय संवाददाता लग्न के दौरान बसों में भीड़ होती है। विशेषकर बिहार जाने वाली बसों में यात्रियों की संख्या सर्वाधिक होती है। देवउठनी एकादशी के बाद से ही लग्न की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बिहार में चल रहे चुनाव के कारण लग्न में यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल बिहार से रजिस्टर्ड अधिकांश बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। 11 नवंबर को दूसरे चरण का चुनाव है। ऐसे में शनिवार से दोबारा बसों को जब्त किया जा रहा है। इस कारण एक बार फिर से बसों की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

धनबाद से गया, नवादा, भागलपुर, औरंगाबाद सहित अन्य जिलों के लिए सीधी बसें चलती हैं। यहां दूसरे चरण का चुनाव 11 को है। बसें जब्त होने के कारण लोग विकल्प के रूप में ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। बसों की कमी का सीधा असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। चुनाव के कारण 30 बसें हुईं प्रभावित बिहार में चुनाव के कारण लगभग 30 बसें प्रभावित हुई हैं। बस ओनर एसोसिएशन के संजय सिंह ने बताया कि बिहार-झारखंड में धनबाद को चलने वाली लगभग 30 बसें प्रभावित हुई हैं। बताया कि जय मां गौरी एंड कंपनी की ही 22 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं।