विक्रमशिला पुल टूटने से बढ़ी परेशानी, बदले रूट से बस किराया बढ़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद में विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से सीमांचल रूट की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है और किराया भी बढ़ गया है। शादी विवाह के मौसम में बसों में भीड़ बढ़ गई है, जिससे यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो रहा है।

विक्रमशिला पुल टूटने से बढ़ी परेशानी, बदले रूट से बस किराया बढ़ा

धनबाद, वरीय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद धनबाद से सीमांचल रूट की बस सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। इसका असर धनबाद के सैकड़ों यात्रियों पर पड़ रहा है। जमशेदपुर और बोकारो से भाया धनबाद होकर नवगछिया, पूर्णिया और सीमांचल क्षेत्र में जाने वाली बसों को अब बदले रूट से चलाया जा रहा है। पहले बसें नवगछिया जीरोमाइल होकर अपने गंतव्य तक पहुंचती थीं। अब मुंगेर और सुल्तानगंज के रास्ते लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। 100 किलोमीटर ज्यादा सफर, दो सौ अधिक किराया : रूट बदलने से बसों की दूरी लगभग 100 किलोमीटर तक बढ़ गई है।

इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ रहा है। बस ऑनर्स एसोसिएशन के संजय सिंह ने बढ़ी दूरी और अतिरिक्त डीजल खर्च का हवाला देते हुए बताया कि इस कारण किराया बढ़ाया गया है। नवगछिया का किराया पहले 500 रुपए था। अब 600 रुपए लिया जा रहा है। वहीं पूर्णिया का किराया 600 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दिया गया है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि भीड़ का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूला जा रहा है। भागलपुर जाने वाली बसों पर इन दिनों सबसे ज्यादा दबाब देखा जा रहा है। सीमांचल क्षेत्र के लिए पहले से ही इक्के-दुक्के बसों का परिचालन होता है। धनबाद में सीटों का कोटा भी तय रहता है। ऐसे में अचानक बढ़ी भीड़ से यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल हो गया है।शादी विवाह के मौसम से बसों में भीड़ : शादी-विवाह के मौसम के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। सीमांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि एक दिन पहले बसों में सीट बुकिंग करनी पड़ रही है। बसों की संख्या कम और निर्धारित सीट होने से परेशानी बढ़ी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।