ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादगिरिडीहः भौरों के काटने से महिला की मौत, चार लोग घायल

गिरिडीहः भौरों के काटने से महिला की मौत, चार लोग घायल

 सरिया थाना अंतर्गत चंद्रमारनी गांव के कई महिला-पुरुषों को भौरों ने काट लिया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुरुष की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानवरों...

गिरिडीहः भौरों के काटने से महिला की मौत, चार लोग घायल
प्रतिनिधि,सरिया गिरिडीहSun, 03 Sep 2017 12:27 PM
ऐप पर पढ़ें

 सरिया थाना अंतर्गत चंद्रमारनी गांव के कई महिला-पुरुषों को भौरों ने काट लिया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुरुष की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानवरों को चराने के लिए चंद्र मारनी के हेमलाल मंडल की पत्नी कौशल्या देवी, बंसी मंडल, जगदीश मंडल की पत्नी, हरिमोहन मंडल की पत्नी, टेक लाल मंडल की पत्नी बलीडीह के जंगल में गए थे। इसी दौरान भौरों ने उन लोगों पर हमला कर दिया। देर शाम कौशल्या देवी (45) को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया, लेकिन रात में उसकी मौत हो गई। वहीं, बंसी मंडल का इलाज धनबाद में हो रहा है, जिसकी स्थिति नाजुक है। वह आईसीयू में भर्ती है, जबकि और तीन महिलाएं अब सामान्य हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें