
बीएसएनएल का पुराना सिम हो रहा बंद
धनबाद में बीएसएनएल के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आपका सिम पुराना है, तो इसे तुरंत बदलें, नहीं तो यह बंद हो सकता है। नए मोबाइल के साथ 5जी सिम लेने की सलाह दी गई है। पिछले महीने 30 हजार लोगों ने नया सिम लिया है, जबकि 4 लाख उपभोक्ता बीएसएनएल के हैं।
धनबाद, कार्यालय संवाददाता अगर आप बीएसएनएल का सिम उपयोग कर रहे हैं। सिम पुराना हो गया है तो इसे समय पर बदलकर नया सिम ले लें अन्यथा आपका सिम किसी भी वक्त बंद हो सकता है। सिम पुराना है और अगर आपने मोबाइल नया लिया है या फिर मोबाइल को अपडेट कर रहे हैं तो सिम का नेटवर्क ऑटोमेटिक गायब हो जा रहा है। सिम काम करना बंद कर दे रहा है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि बीएसएनएल 5जी सिम दे रही है। जो लोग मोबाइल खरीद रहे हैं, वह 5जी सिम ले लें। अभी कई लोगों के पास 4जी मोबाइल है।
हालांकि जिन लोगों के पास बीएसएनएल का पुराना सिम है, वे लाइव फोटो एवं बायोमेट्रिक के जरिए अपडेट करा सकते हैं। धनबाद व्यावसायिक क्षेत्र में पिछले महीने 30 हजार लोगों ने नया सिम लिया है। बीएसएनएल के करीब चार लाख उपभोक्ता हो गए हैं। बीएसएनएल का नेटवर्क 4जी है। सिम 5जी दिया जा रहा है, जिससे नेटवर्क सही तरीके से काम करें। हालांकि बीएसएनएल के सर्वर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। जरूरत के अनुसार टावर भी लगाए जा रहे हैं। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। सिम लेने पर भी विभाग की ओर से ऑफर दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




