Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBSNL Towers in Dhanbad Depend on Electricity as Batteries Stolen
बीएसएनएल के 15 टावर से बैटरी चोरी, बिजली के भरोसे नेटवर्क

बीएसएनएल के 15 टावर से बैटरी चोरी, बिजली के भरोसे नेटवर्क

संक्षेप:

धनबाद में बीएसएनएल के 15 टावर बिजली पर निर्भर हैं क्योंकि उनकी बैटरी दो साल पहले चोरी हो गई थी। विभागीय अधिकारी ने बताया कि चोरी की गई बैटरी की कुल कीमत 50 लाख से अधिक है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी चोर को पकड़ नहीं पाई है। बिजली कटने पर कॉल सेवा प्रभावित होती है।

Jan 04, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, कार्यालय संवाददाता बिजली के भरोसे बीएसएनएल के 15 टावर चल रहे हैं। यह टावर धनबाद और बोकारो क्षेत्र अंतर्गत है। दो साल से पूर्व टावर की बैटरी चोरी हो गई थी, जिसे अब तक नहीं लगाया गया है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि टावर से बैटरी चोरी होने पर अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी, लेकिन अब तक एक भी चोरों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि शहर के बीच बेकारबांध, सेंट्रल अस्पताल, कंबाइंड बिल्डिंग, कुमारधुबी, झरिया, भेलाटांड़, जियलगोरा, टुंडी, चंद्रपुरा, सुदामडीह, आमाघाटा, बलियापुर सहित अन्य जगहों पर टावर में लगी बैटरी चोरी हो गई थी।

इसके एक सेट की कीमत डेढ़ से ढाई लाख रुपए के बीच है। चोरी गई कुल बैटरी की 50 लाख से अधिक है। बैटरी की वजन में काफी है। इसे टावर में बैटरी लगाने के लिए आठ-दस आदमी की जरूरत पड़ती है। इसलिए चोरों की संख्या अधिक रही होगी। टावर में रात्री पाली में गार्ड नहीं रहता है। इस कारण चोरी करने में आसानी हुई। बिजली गुल होते ही कट जाता कॉल बैटरी नहीं होने पर सभी टावर पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हैं। इससे किसी कारण एक-दो दिन तक बिजली नहीं रहने पर बीएसएनएल का टावर भी ठप रहता है। बात के दौरान बिजली कटते ही तुरंत कॉल कट जा रहा है। टावर से बैटरी चोरी होने पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। एक भी चोर को पुलिस नहीं पकड़ सकी। बिजली पर सभी टावर चल रहे हैं। बिजली कटने पर थोड़ी परेशानी बढ़ जाती। जल्द ही टावर में बैटरी लगायी जाएगी। इसकी प्रक्रिया जारी है। -विनोद कुमार झा, जीएम, बीएसएनएल

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;