
बीएसएनएल का संचार सॉफ्टवेयर चार दिनों से ठप
धनबाद में बीएसएनएल का संचार सॉफ्टवेयर चार दिनों से ठप है, जिसके कारण नए सिम की बिक्री पूरी तरह से बंद है। पुराने सिम बदलने पर भी 4जी सिम चालू नहीं हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी समाधान में असमर्थ हैं और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
धनबाद, कार्यालय संवाददाता। बीएसएनएल का संचार सॉफ्टवेयर चार दिनों से ठप है। इस कारण लोग नए सिम नहीं ले रहे हैं। लोग पुराने सिम बदल कर 4जी के नए सिम ले रहे हैं, लेकिन वह चालू नहीं हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी हुई है। विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान की ठोस जानकारी नहीं दे रहे हैं। एक रुपए में बीएसएनएल का सिम : बीएसएनएल का एक रुपए में नया सिम मिल रहा है। नया सिम में कई सुविधाएं मिल रही हैं। दूसरी कंपनी की तुलना में बीएसएनएल का प्लान सस्ता है। 4जी नेटवर्क का लाभ लोगों को मिल रहा है।
ऐसे में संचार सॉफ्टवेयर ठप होने से नए सिम की बिक्री पूरी तरह से बंद हो गई है। लोग परेशान हैं। पूर्व में सिम 3जी था। जिन लोगों के पास पुराना सिम है, उसका सर्वर सही से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा सुविधा भी सही तरीके से नहीं मिल रही है। टिकट बुकिंग सहित अन्य काम करने पर ओटीपी तक नहीं आ रहा है। यह देख लोग पुराने सिम बदलकर नए सिम ले रहे हैं, लेकिन वह भी चालू नहीं हो रहा है। सिम की नहीं हो रही बिक्री: संचार सॉफ्टवेयर ठप होने से नई सिम की बिक्री पूरी तरह से बंद है। सिम बेचने पर जिन लोगों को कमीशन मिलता था, वह भी बंद हो गया है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। विभाग को खासा असर पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




