Dhanbad News: बराकर नदी पर बेजड़ा पुल का पिलर धंसा, आवागमन बंद

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद को जामताड़ा से जोड़ने वाला पूर्वी टुंडी में बराकर नदी पर बना बेजड़ा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बुधवार को पुल की सस्पेंशन बेयरिंग टूटने से दरारें आ गईं। अवैध बालू खनन और हाल की बारिश के कारण पुल की स्थिति खतरनाक है। प्रशासन ने इस पुल पर आवागमन बंद कर दिया है।

Dhanbad News: बराकर नदी पर बेजड़ा पुल का पिलर धंसा, आवागमन बंद

Dhanbad News: धनबाद को जामताड़ा से जोड़ने वाला पूर्वी टुंडी में बराकर नदी पर बना बेजड़ा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त पुल के कारण सड़क लगभग एक फीट नीचे धंस चुकी है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे तेज आवाज के साथ पुल की सस्पेंशन बेयरिंग टूट जाने से स्पैन खिसक गया है, जिससे पुल में दरार आ गई। जामताड़ा से धनबाद की ओर जाने के क्रम में पिलर नंबर 5 क्षतिग्रस्त हो गया है। वही पिलर नंबर 4 भी झुक गया है। खतरनाक स्थिति में भी दोपहर लगभग तीन बजे तक इस पुल से हजारों वाहनों का आवागमन जारी रहा। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुल पर आवागमन को बंद कर दिया है।

घटनाक्रम

बता दें कि वर्ष 2008-09 में धनबाद-जामताड़ा के बीच बराकर नदी पर दो उच्चस्तरीय पुल का निर्माण एक साथ शुरू हुआ था। इसमें एक बीरगांव-बरबेंदिया पुल, जो निर्माण के दौरान ही तेज बारिश की भेंट चढ़ गया। वहीं दूसरा जुरगूडीह-बेजड़ा घाट पर निर्माण किया गया। निर्माण के लगभग 16 साल के अंदर दो बार पुल क्षतिग्रस्त हुआ। पहली बार उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरी बार वहीं पांच नंबर पिलर पुनः क्षतिग्रस्त हुआ है। इसका असर चार नंबर पिलर पर भी पड़ा है और वह भी झुकने लगा है।

घटना का कारण

बराकर नदी पर स्थित बेजड़ा पुल की दोनों ओर दशकों से बालू का अवैध खनन होता आ रहा है। हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव भी काफी तेज है। बालू खनन के कारण पुल का पाया निचले हिस्से पर खोखला हो गया है। जामताड़ा की ओर से पांच नंबर पिलर तक पिलर के फाउंडेशन के आसपास बालू का नामोनिशान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रूप से बालू खनन से यह घटना घटी है। पुल के पिलर के नीचे का हिस्सा लगभग खोखला हो चुका है। वहीं पांच एवं चार नंबर पिलर पर बराकर नदी की पानी का बहाव काफी तेज है, जो गंभीर खतरे का संकेत दे रहा है। विगत तीन वर्ष पूर्व भी धनबाद जिला अंतर्गत पुल के एक पिलर में दार आ गई थी। प्रशासन ने पोखरिया चौक पर व दूसरी छोर पर जुरगुडीह के पास भारी वाहनों का आवागमन बंद होने संबंधी सूचना बोर्ड भी लगाया था। बावजूद भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा।

सुरक्षा उपाय

सूचना होने पर पूर्वी टुंडी सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल, थाना प्रभारी नीतीश कुमार पहुंचे और पुल की दोनों छोर पर जेसीबी मशीन से ट्रेंच कटवा दिया ताकि राहगीरों का आवागमन पूरी तरह बंद रहे। नारायणपुर के सीओ अवीश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज महतो पूरे दलबल के साथ कैंप कर रहे हैं।

वैकल्पिक रास्ता

धनबाद से जामताड़ा जानेवालों को अब मैरानवाटांड़ से कांसजोड़ पुल होते हुए लगभग पांच किलोमीटर की अधिक दूरी करनी पड़ेगी। लोग करमदाहा पुल से भी जा सकते हैं। इसके लिए लगभग 23 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी।

पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और पाया गया कि सस्पेंशन बियरिंग टूट जाने के कारण पुल का पांच नंबर पिलर का स्पैन खिसक गया है, जिससे पुल में दरार आ गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से एप्रोच रोड को काटकर पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

- अविश्वर मुर्मू, सीओ, नारायणपुर

पूछे जाने वाले प्रश्न

बेजड़ा पुल कब क्षतिग्रस्त हुआ?
बेजड़ा पुल बुधवार को क्षतिग्रस्त हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बराकर नदी पर बेजड़ा पुल का पिलर धंसा, आवागमन बंद