Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादBridge Railing Collapse Disrupts Jharia-Sindri Rail Line for Two Hours

पाथरडीह में रेलवे रैक के उपर गिरा पुल का रेलिंग, बड़ा हादसा टला

-झरिया सिन्दरी मुख्यमार्ग पर पाथरडीह पुल का रेलिंग गिर गया था रैक पर-झरिया सिन्दरी मुख्यमार्ग पर पाथरडीह पुल का रेलिंग गिर गया था रैक पर -दो घंटे तक त

पाथरडीह में रेलवे रैक के उपर गिरा पुल का रेलिंग, बड़ा हादसा टला
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 12 Dec 2024 12:23 AM
share Share

चासनाला। झरिया सिन्दरी के मुख्य मार्ग के पाथरडीह के समीप झरिया सिन्दरी को जोडने वाली मुख्य सड़क का पुल का एक साइड का रेलिंग बुधवार की शाम पाथरडीह भोजूडीह रेलवे लाइन पर अचानक गिर गया। जिससे पाथरडीह भोजूडीह जोड़ने वाली रेल लाइन मार्ग करीब दो घंटे तक अवरुद्ध हो गया। बताते है कि भोजूडीह कोयला लोड लेकर जा रहे रैक पर पुल का रेलिंग गिर गया था। जिससे करीब दो घण्टे पाथरडीह भोजूडीह लाइन अवरुद्ध रही। रैक भी वही खड़ा रहा। संयोग अच्छा रहा कि घटना में कोई घायल या हताहत नही हुआ। रैक भी रूक गया। लेकिन पुल का रेलिंग टुटने से मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगो ने कहा कि उक्त पुल काफी दिनों से जर्जर है। कहा कि किसी बड़े वाहन के धक्के से रेलिंग का हिस्सा गिर गया। उक्त लाइन पर टाटा धनबाद, आद्रा पैसेंजर आदि ट्रेनें दौड़ती है। घटना की सूचना मिलने पर पाथरडीह रेलवे यार्ड के सिवाईएम संजीव कुमार झा, टीआई विपिन भारती आदि दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बांस आदि से घेरा बंदी की। ट्रेक से मलवा हटाने के बाद रैक को रवाना किया। सुरक्षा सुनिश्चित होने पर स्वर्णरेखा को भी धनबाद के लिए रवाना किया गया। बहुत तेजी से बचाव कार्य किए जाने से ज्यादा देर तक स्वर्ण रेखा को इंतजार नही करना पड़ा। वही घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। पुल के रेलिंग की घेराबंदी की जा रही है। तकि कोई अनहोनी ना हो। रेल पुलिस सुरक्षा में लगी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें