Dhanbad News: ईंट चालान का आदेश वापस, 300 करोड़ की योजनाओं का रास्ता साफ

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: पिछले छह माह से चल रहा ईंट चालान का विवाद अब समाप्त हो गया है। जिला खनन विभाग ने बताया कि सभी विभागों को ईंट चालान विलोपित करने का आदेश दिया गया है। इसका परिणाम संवेदकों के 100 करोड़ से अधिक के भुगतान और 300 करोड़ के योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन होगा।

Dhanbad News: ईंट चालान का आदेश वापस, 300 करोड़ की योजनाओं का रास्ता साफ

Dhanbad News: पिछले छह माह से ईंट के चालान को लेकर चल रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। जिला खनन विभाग ने राज्य सरकार से सभी विभागों को पत्र देकर कहा है कि ईंट चालान को लेकर जारी 6 मई 2026 के आदेश में से ईंट चालान को विलोपित किया जाता है। जिला खनन विभाग के इस आदेश के बाद संवेदकों के 100 करोड़ से अधिक का भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही जिले के 10 से अधिक सरकारी विभागों में लटकी हुई 300 करोड़ की योजनाओं के धरातल पर उतरने का रास्ता साफ हो गया है।

ईंट चालान विलोपित

जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने सभी विभागों को भेजे गए पत्रों में लिखा है कि झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के जिम्स पोर्टल पर वर्तमान में ईंट के लिए वैध ई-परिवहन चालान का प्रावधान नहीं है। जिला खनन कार्यालय से 6 मई 2026 को जारी पत्र में से ईंट को अगले आदेश तक के लिए विलोपित किया जाता है। इस आदेश के बाद से अब नगर निगम, भवन प्रमंडल, जिला परिषद, लघु सिंचाई विभाग समेत सभी निर्माण विभाग के संवेदकों के लिए लंबित योजनाओं के बिल भुगतान और नई योजनाओं के शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

डबल रॉयल्टी की व्यवस्था बंद

सरकारी विभागों में पूर्व में व्यवस्था के अनुसार ईंट चालान नहीं देने से संवेदक डबल रॉयल्टी देकर बिल का भुगतान कराते थे। 27 अप्रैल को खान विभाग के आदेश के बाद डबल रॉयल्टी भुगतान की व्यवस्था बंद कर दी गई। संवेदकों का कहना है कि वे मिट्टी से तैयार ईंट का इस्तेमाल अपने काम में करते हैं। ऐसे में माइनिंग चालान खनन वाली सामग्री पर दिया जाता है, उससे तैयार उत्पाद पर यह लागू नहीं होता है। वर्तमान में सरकार ईंट की मिट्टी के ऊपर रॉयल्टी ईंट भठ्ठा संचालकों से लेती ही है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि उससे बनने वाली ईंट पर रॉयल्टी क्यों मांग रही है।

भुगतान प्रक्रिया में स्पष्टता

जिला खनन विभाग का पत्र मिला है। इसमें एक बात को स्पष्ट नहीं किया गया है कि ईंट का चालान नहीं लेने पर पूर्व की तरह डबल रॉयल्टी काटकर नगर निगम भुगतान कर सकता है कि नहीं। इस संबंध में जिला खनन विभाग को पत्र लिखा गया है। वहां से जवाब मिलते ही संवेदकों का भुगतान शुरू किया जाएगा।-आशीष गंगवार, नगर आयुक्त

नियमित प्रश्न

✦ईंट चालान को विलोपित करने का आदेश कब जारी किया गया?−
ईंट चालान को विलोपित करने का आदेश 6 मई 2026 को जारी किया गया।
Gangesh Gunjan

लेखक के बारे में

Gangesh Gunjan

शॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।


पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।


विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: ईंट चालान का आदेश वापस, 300 करोड़ की योजनाओं का रास्ता साफ