ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनई साइकिल खरीदी और चाईबासा से देवघर चल पड़े

नई साइकिल खरीदी और चाईबासा से देवघर चल पड़े

चाईबसा से देवघर जाने के लिए नौ मजदूरों का जत्था साइकिल से ही निकल पड़ा। यह सफर तय करने के लिए मजदूरों को नौ नई साइकिल खरीदनी...

नई साइकिल खरीदी और चाईबासा से देवघर चल पड़े
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 19 May 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबसा से देवघर जाने के लिए नौ मजदूरों का जत्था साइकिल से ही निकल पड़ा। यह सफर तय करने के लिए मजदूरों को नौ नई साइकिल खरीदनी पड़ी। चाईबासा के नावामुड़ी में राजमिस्त्री और हेल्पर का काम करने ये मजदूर देवघर के पालाजोरी और सारठ जाने के लिए निकले। लेकिन धनबाद में प्रवेश से पूर्व पुलिस ने इन्हें रोक लिया। बस से साइकिल सहित इन्हें लेकर गोल्फ ग्रांउड ले आई।

सफर करनेवाले देवघर निवासी व्यास मिर्धा ने बताया कि उनके साथ नौ लोग हैं। 50 दिनों से घर जाने के इंतजार में हैं। लेकिन लॉकडाउन है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। काम -धंधा बंद पड़ा है। जेब में पैसे खत्म हो गए हैं। ऐसे में घर जाना मजबूरी हो गई। बताया कि घर से पैसे मंगवाकर सभी ने नई साइकिल खरीदी। साथ सफर में खाने-पीने के लिए सत्तू और चूड़ा- गुड़ की गठरी बना ली। गोल्फ ग्राउंड में इन मजदूरों को खाना खिलाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद बस में बैठा दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें