मालकेरा स्टेशन के समीप अज्ञात महिला का शव मिला
कतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास। प्रतिनिधिकतरास।...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 7 May 2023 01:12 AM
कतरास। आद्रा-गोमो रेल खंड के मालकेरा स्टेशन के समीप से कुछ दूरी पर स्थित पासीटांड़ रेलवे ट्रेक के नीचे (45) अज्ञात महिला का शव शनिवार की अहले सुबह पाये जाने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण शव देखने जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना आरपीएफ व कतरास थाना को दी। जिसके बाद कतरास पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।