Dhanbad News: रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के वासेपुर निशात नगर में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो ने रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इरशाद आलम, बेनजीर परवीन, और अन्य को सम्मानित किया। समारोह में कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे जिन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में काम किया।

Dhanbad News: धनबाद। वासेपुर निशात नगर में बुधवार को रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा महतो, उनके पुत्र दिनेश महतो, कुंभनाथ सिंह और श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इरशाद आलम, बेनजीर परवीन, रवि सिंह, रवि शेखर, रवि निशाद, हाजी जमीर आरिफ आदि को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया। मौके पर विशेष रूप से सुदिष्ट कुमार, मुख्तार खान, गीता सिंह, संगीत सिंह, हाजी जमीर आरिफ, नुमान अरबाज खान, मनव्वर अख्तर, शाकिर अंसारी, अनंत कुमार, रजनीश कुमार, आमिश खान, रीता चौधरी, दुर्गा झा, इरफान आलम आदि मौजूद थे।


