Dhanbad News: शिविर में 40 लोगों ने किया रक्तदान
Dhanbad News: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा ने एसजेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 40 लोगों ने रक्तदान किया और सभी को सम्मानित किया गया। साथ ही, स्वास्थ्य कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।

Dhanbad News: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच चिरकुंडा शाखा की ओर से एसजेएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल धनबाद के सहयोग से अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में स्कूल के रजत जयंती पर रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। 40 लोगों ने रक्तदान किया। सभी को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रथम रक्तदाता को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने उपहार दिया। मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष रवि रंजन गड्यान, सचिव निलय कुमार गड्यान, स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अशोक वर्मा थे। शिविर को सफल बनाने में मंच के चिरकुंडा शाखा अध्यक्ष प्रणव गड्यान, सचिव आदर्श गड्यान, कोषाध्यक्ष रोहित खरकिया, आकाश अग्रवाल, आदित्य गड्यान, तुषार अग्रवाल, प्रणेश अग्रवाल, शिवम बंसल, गौरव खरकिया, मोहित गड्यान, सौरभ अग्रवाल, सुदीप पांडे, आमिर खान आदि का सहयोग रहा।
इस दौरान आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नेत्र, रक्त, दांत, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की जांच की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


