आउटसोर्सिंग पैच से काला धुआं निकलना बंद

Mar 02, 2026 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में भूमि आउटसोर्सिंग पैच से निकल रहे काले धुएं को प्रबंधन ने बंद कर दिया। स्थिति की निगरानी के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम ने विस्थापन प्रक्रिया शुरू करते हुए भोला चौहान का आवास खाली कराया। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की कमी पर प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं।

आउटसोर्सिंग पैच से काला धुआं निकलना बंद

वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित भूमि आउटसोर्सिंग पैच से निकल रहे काले धुएं को प्रबंधन ने दूसरे दिन रविवार को बंद करा दिया। इसके बाद स्थिति की निगरानी और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम में ओवरमैन अशोक कनौजिया और हरेराम चौधरी सहित सात सदस्य शामिल हैं। टीम ने विस्थापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छह नंबर बस्ती निवासी भोला चौहान का आवास खाली कराया। प्रबंधन का कहना है कि एहतियातन प्रभावित क्षेत्र से लोगों को हटाया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि काले धुएं और गैस की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रबंधन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।