पंडित दीनदयाल की नीतियों भाजपा का मूल आधार : पीएन सिंह

Apr 06, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भाजपा धनबाद महानगर के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा की भावना से काम करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने इसे कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और संगठन की मजबूती का आधार बताया। कई नेताओं ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

पंडित दीनदयाल की नीतियों भाजपा का मूल आधार : पीएन सिंह

भाजपा धनबाद महानगर के अंतर्गत चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को बरटांड़ मंडल, धनबाद प्रखंड, केंदुआ मंडल एवं सरायढेला मंडल स्तरीय प्रशिक्षण बैठकों का समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के भाव से कार्य करता है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत आज भी भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों का मूल आधार है। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है। जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व और संगठन की मजबूती का आधार है।

चंद्रशेखर सिंह, मानस प्रसून, नरेंद्र त्रिवेदी, पंकज सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया। गौतम चौधरी, हुल्लास दास, बसंती सिंह, रंजय सिंह, रवि सिन्हा, सदानंद वर्णवाल, राणा सिंह, पुरुषोत्तम रंजन, अमलेश सिंह, अमित सिंह, अजय मालाकार सहित पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।