Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBJP s Organizational Restructuring in Jharkhand After Bihar Elections
चुनाव खत्म, अब सांगठनिक पुनर्गठन और निकाय चुनाव पर भाजपा का जोर

चुनाव खत्म, अब सांगठनिक पुनर्गठन और निकाय चुनाव पर भाजपा का जोर

संक्षेप: झारखंड में भाजपा के नेता बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला उपचुनाव में व्यस्त रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। मंडल और जिलाध्यक्षों की सूची जल्द जारी होगी। भाजपा नगर निकाय चुनाव पर भी ध्यान केंद्रित करेगी और गैर-दलीय चुनावों में भी सक्रिय रहेगी।

Thu, 13 Nov 2025 02:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, विशेष संवाददाता। बीते एक महीने से झारखंड के भाजपाई बिहार विधानसभा चुनाव और घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में व्यस्त हैं। पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर संगठन, सांसद व विधायक तक चुनाव में व्यस्त थे। चुनाव खत्म होने के बाद अब झारखंड में सांगठनिक पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज होगी। पार्टी की सूत्रों की मानें तो जल्द ही मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा में अभी कुछ और समय लगेगा। पार्टी के आधिकारिक सूत्र ने संकेत दिया कि इसी महीने सांगठनिक पुनर्गठन की कवायद शुरू हो जाएगी। सांगठनिक पुनर्गठन के साथ-साथ भाजपा का जोर नगर निकाय चुनाव पर भी होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गैर-दलीय चुनाव होने की स्थिति में भी पार्टी समर्थित उम्मीदवार को लेकर पहल करेगी। झारखंड में सत्ता से बाहर रहने के कारण भाजपा निकाय चुनाव को लेकर शहरों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। नगर निकाय चुनाव में सांसद-विधायक की सलाह अहम होगी। धनबाद में मेयर पद को लेकर अभी से भाजपा के कई लोग सक्रिय हैं। कुछ गैर-भाजपाई भी भाजपा के संपर्क में हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो तिथि की घोषणा होने के पहले भाजपा स्थानीय सांसद व विधायकों के साथ साथ पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय करेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि गैर-दलीय चुनाव की स्थिति में भी पहले की तरह पार्टी की भूमिका तो रहेगी ही। फिलहाल चुनाव की घोषणा कब होती है यह महत्वपूर्ण है।