रामनवमी के दिन घटी घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग
धनबाद के बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर भाकपा माले ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह घटना सुनियोजित साजिश थी और भाजपा नेताओं ने इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। माले ने दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोषों को छोड़ने की भी मांग की है।

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बलियापुर में रामनवमी के दिन हुई घटना को लेकर भाकपा माले ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य कार्तिक प्रसाद और जिला सचिव बिंदा पासवान ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह घटना सुनियोजित साजिश के तहत हुई। इसका उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा नेताओं ने मामले को शांत करने के बजाय सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। यह भी कहा कि पुलिस प्रशासन की शुरुआती ढिलाई से स्थिति बिगड़ी। माले ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निर्दोषों को छोड़ने की मांग भी की गई।
साथ ही दोनों नेताओं ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


