Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBJP Government Criticized for Renaming Heritage Sites Labour Issues Discussed at Union Conference
देश की विरासतों का नाम बदलने में लगी है भाजपा : अनुप सिंह

देश की विरासतों का नाम बदलने में लगी है भाजपा : अनुप सिंह

संक्षेप:

भाजपा सरकार देश की विरासतों का नाम बदलने में लगी है, जबकि एक भी धरोहर उन्होंने नहीं बनाई है। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि नए श्रम कानून मजदूरों के खिलाफ हैं। यूनियन ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की अपील की। सभी मजदूरों को एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है।

Jan 20, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ, प्रतिनिधि। भाजपा सरकार देश की विरासतों का नाम बदलने में लगी है, जबकि उनमें से एक भी धरोहर को उन्होंने नहीं बनाया है। यह कहना है राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष व बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह का। वह सोमवार को सिजुआ स्थित कतरास क्लब में आयोजित यूनियन के बीसीसीएल जोनल प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बजेंद्र सिंह ने व संचालन बिमलेश चौबे ने किया। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार की संभावनाएं, विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही नए श्रम कानून, मनरेगा सहित मजदूरों से जुड़े मुद्दों और उससे उत्पन्न समस्याओं पर विमर्श हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई। बेरमो विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजी कर जनता को धर्म, जाति और समाज के नाम पर बांट रही है। उन्होंने नए श्रम कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इससे श्रमिकों के अधिकार, रोजगार, सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण पर सीधा असर पड़ रहा है। ऐसे में सभी मजदूरों को एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करना होगा। यूनियन के महामंत्री एके झा ने कहा कि देश में मजदूरों, किसानों और श्रमिकों की बदहाल स्थिति के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी या यूनियन की नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और मजदूर-किसान हित की है। सम्मेलन को कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, केंद्रीय सचिव सन्नी सिंह उर्फ विजय, रामप्रीत यादव, मिथलेश सिंह, संतोष महतो, माधव सिंह, गोपाल सिंह, सत्यनारायण चौहान, सुरेश लाल, भोला राम, रवि चौबे, सकील अहमद, चंदन सिंह उज्जैन, प्रकाश सिंह, रणधीर सिंह, अनवर हुसैन, अमजद हुसैन, रामबचन पासवान, बिमलेश चौबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया