ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादनेताओं की खींचतान में भाजपा जिलाध्यक्ष का पद होल्ड पर

नेताओं की खींचतान में भाजपा जिलाध्यक्ष का पद होल्ड पर

धनबाद के वरिष्ठ नेताओं की खींचतान के कारण भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष की घोषणा पहले चरण में नहीं हो सकी। शुक्रवार को 19 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई लेकिन धनबाद को होल्ड पर रखा गया है। वैसे यह तय हो गया कि...

नेताओं की खींचतान में भाजपा जिलाध्यक्ष का पद होल्ड पर
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 04 Jul 2020 02:57 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद के वरिष्ठ नेताओं की खींचतान के कारण भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष की घोषणा पहले चरण में नहीं हो सकी। शुक्रवार को 19 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई, लेकिन धनबाद को होल्ड पर रखा गया है। वैसे यह तय हो गया कि अब धनबाद के लिए नगर एवं ग्रामीण के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्ष होंगे। इस बात का संकेत प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद नगर एवं ग्रामीण के संगठन प्रभारी की घोषणा कर दे दी है। अभय सिंह को धनबाद नगर तथा मनोज कुमार महतो वाजपेयी को ग्रामीण का संगठन प्रभारी बनाया गया है।

अभय सिंह को धनबाद नगर का संगठन प्रभारी बनाया जाना कई मायनों में महत्वपूर्ण है। अभय जेवीएम से आए हैं और बाबूलाल मरांडी के करीबी हैं। धनबाद जैसे भाजपा के गढ़ में अभय सिंह को प्रभारी बनाया जाना महत्वपूर्ण सियासी संकेत है।

अब दावेदारों पर गौर करें तो धनबाद नगर के लिए जिलाध्यक्ष की रेस में वर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के साथ-साथ संजय झा, नितिन भट्ट, मुकेश पांडेय, रूपेश सिन्हा आदि के नाम हैं। वहीं ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए राम प्रसाद महतो, संतलाल प्रमाणिक तथा जेवीएम से आए ज्ञानरंजन सिन्हा के नाम की चर्चा हो रही है। अब इन दावेदारों में जिन्हें सांसद एवं विधायकों का आशीर्वाद मिलेगा, वे सफल होंगे। प्रदेश कमेटी में कई नामों को देख चर्चा यह भी है कि नए नाम भी सामने आ जाएं तो आश्चर्य नहीं। वैसे पार्टी सूत्रों ने बताया कि धनबाद समेत बचे अन्य जिलों के अध्यक्ष की घोषणा भी जल्दी होगी।

अपर्णा का कद बढ़ा, सत्येंद्र को फिर उपराजधानी की जिम्मेदारी

धनबाद भाजपा में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता का कद बढ़ा। विधायक के साथ-साथ अपर्णा को प्रदेश उपाध्यक्ष बना संगठन में भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। निरसा विधानसभा में पहली बार भाजपा का परचम लहराने के कारण अपर्णा को इनाम मिला। दूसरी तरफ धनबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके सत्येंद्र कुमार सिंह को दुमका का संगठन प्रभारी बनाया गया है। लोकसभा चुनाव में भी सत्येंद्र को पार्टी ने दुमका की जिम्मेदारी थी। अब दुमका में विधानसभा उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में सत्येंद्र सिंह को दुमका का प्रभारी बनाया जाना महत्वपूर्ण है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें