इंद्रजीत महतो के लिए डीजीपी से सुरक्षा एस्कॉट की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने डीजीपी को पत्र लिखकर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के 14 अप्रैल को लौटने के लिए सुरक्षा एस्कॉट की मांग की है। महतो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है। उन्हें रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से वे अपने पैतृक घर जाएंगे।

धनबाद। सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के 14 अप्रैल को धनबाद लौटने को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने डीजीपी को पत्र लिख सुरक्षा एस्कॉट उपलब्ध कराने की मांग की है। अपने पत्र में आदित्य साहू ने कहा है कि इंद्रजीत महतो पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। अब डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 14 अप्रैल को रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग से अपने पैतृक आवास जाएंगे। समर्थकों की भीड़ जुट सकती है, इसलिए एस्कॉट उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


