Dhanbad News: रोट्रेक्ट क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीआईटी सिंदरी ने बुधवार को विवेकानंद अस्पताल में ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों और छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता तथा नियमित जांच के महत्व को बढ़ावा देना था। बीआईटी परिवार और छात्रों समेत 85 लोगों को सामान्य चिकित्सा, हृदय रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञों से निःशुल्क परामर्श एवं जांच की सुविधा मिली।

Dhanbad News: रोट्रेक्ट क्लब ऑफ बीआईटी सिंदरी की ओर से बुधवार को विवेकानंद अस्पताल में 'प्रोजेक्ट संकल्प' के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों व छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था। शिविर से बीआईटी परिवार और छात्रों सहित कुल 85 लाभार्थी लाभान्वित हुए। शिविर में पहुंचे प्रतिभागियों को सामान्य चिकित्सक, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और जांच की सुविधा दी गई। इस कल्याणकारी पहल को सफल बनाने में प्रभारी प्रोफेसर डॉ एससी दत्ता, मार्केटिंग हेड विक्रम पाल, प्रेसिडेंट शोभित रंजन, अभिजीत कुमार, अनमोल कुमार गोरेन, चैतन्य, श्वेता कुमारी, अर्पिता जायसवाल, गौरव जैन और हर्ष सिंह की सक्रिय भागीदारी रही।


