बीआईटी सिंदरी में बाबा साहब की जयंती पर ध्वनि-26 आयोजित

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीआईटी सिंदरी में बाबा साहब की जयंती पर लिटरेसी सोसाईटी द्वारा ध्वनि-26 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। प्राध्यापकों ने शिक्षा और समानता पर जोर दिया, और छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। सांस्कृतिक सत्र में कविता और शायरी प्रस्तुत की गई।

बीआईटी सिंदरी में बाबा साहब की जयंती पर ध्वनि-26 आयोजित

बीआईटी सिंदरी में बाबा साहब की जयंती पर मंगलवार को लिटरेसी सोसाईटी की ओर से ध्वनि-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बीआईटी सिंदरी का कुलगीत भी प्रस्तुत किया गया। प्राध्यापकों ने शिक्षा और समानता पर जोर दिया। निदेशक डॉ पंकज राय ने छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेवारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में कविता और शायरी की प्रस्तुतियां दी गई। छात्रों ने सामाजिक मुद्दों देशभक्ति पर अपने विचार रखे। मौके पर निदेशक डॉ. पंकज राय, डॉ. धनश्याम, डॉ. माया राजनारायण राय, डॉ. बीएन राय, डॉ. अनिल कुमार रजक, डॉ. सी ठाकुर मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।