एनएचईपीसी के सीएमडी बनने पर भूपेन्द्र को बिट्सा ने दी बधाई
बीआईटी सिंदरी के पूर्व छात्र भूपेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। बीआईटी के पूर्व छात्र संघ ने उन्हें बधाई दी। भूपेंद्र ने इस सम्मान के...

सिंदरी, प्रतिनिधि। बीआईटी सिंदरी के पूर्ववर्ती छात्र भूपेंद्र गुप्ता को नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाए जाने पर मंगलवार को बीआईटी के पूर्ववर्ती छात्र संघ ने बधाई दी है। बिट्सा के पूर्व महामंत्री 1978 बैच के पूर्व छात्र शशांक शेखर गरुरयार ने भूपेंद्र गुप्ता को पुष्प गुच्छ भेंटकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री गुप्ता ने बीआईटी सिंदरी और बिट्सा परिवार द्वारा दिए गए सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है। इस सम्मान से पता चलता है कि पूर्व छात्रों के बीच आपसी संबंध कितने मजबूत हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




