झरिया कोयलांचल में दिनदहाड़े छिनतई करने वाले बाईकर गिरोह सक्रिय
झरिया कोयलांचल में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ गया है। दिनदहाड़े चेन और नकदी छिनतई की घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के बावजूद अपराधियों को पकड़ने में असफल है। हाल ही में विवेक कुमार से सोने की चेन लूटी गई थी।

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया कोयलांचल में इन दिनों बाइकर्स गैंग का आतंक चरम पर है। दिनदहाड़े चेन और नकदी छिनतई की लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है। अपराधी बैंक और राहगीरों की रेकी कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि अधिकांश वारदातें सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।
घटनाएँ
ताजा मामला शनिवार का है, जहां ऊषा टॉकीज निवासी विवेक कुमार के गले से दो बाइक सवार अपराधियों ने मेन रोड टेलीफोन एक्सचेंज के पास दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें अपराधियों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। इससे पहले 29 मई को लाल बाजार के व्यवसायी राजेश साहू से भी बाइक सवारों ने दिनदहाड़े चेन छीन ली थी। वहीं, 16 मई को जीनागोरा कांटा घर के क्लर्क ओमप्रकाश प्रसाद से दोपहर में ₹1.5 लाख की छिनतई की गई थी। थाने में ऐसी दर्जनों घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं।
पुलिस की प्रतिक्रिया
झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार की घटना के सीसीटीवी फुटेज में अपराधी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। अपराधी घटना को अंजाम देकर दूसरे जिलों या क्षेत्रों में भाग जाते हैं, जिससे कठिनाई हो रही है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


