एकजुटता से ही समस्या का समाधन संभव : आनंद महतो
भाकपा माले की बैठक रविवार को किसान संग्राम समिति के कार्यालय में हुई। बैठक में आनंद महतो ने एकजुटता और वैचारिक समानता पर जोर दिया। उन्होंने मेहनतकश वर्ग को संगठित करने और समाजवादी चिंतन के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई। कार्यकर्ताओं को लगातार बैठकें करने की सलाह दी गई।

भाकपा माले की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को किसान संग्राम समिति के कार्यालय में प्रखंड सचिव सह मुखिया गणेशचंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि आपसी एकजुटता व वैचारिक समानता से ही समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि दैनिक समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के मेहनतकश वर्ग को एकजुट कर समाजवादी चिंतन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से आपस में मिलजुल कर लगातार बैठकें करने की बात कही। मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, संतोष रवानी, कृष्णा दां, सीमा देवी, पंसस हीरालाल मोदक, दिलीप महतो, शीतल दत्ता, अधर सहिस, राजू रजक, काशीनाथ मंडल, अरुण रजवार, सुभाषचंद्र कुंभकार, चंदन भूमिहार, प्रदीप उपाध्याय, भूपतिभूषण महतो, जयपाल महतो, सत्येंद्रनारायण महतो, पंसस योगेश मांझी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


