सुदामडीह रिवर साइड डिस्पेंसरी जल्द होगी शुरू, आंदोलन स्थगित
पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन और प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। सुदामडीह मेन कॉलोनी के अस्पताल में सुबह और रिवर साइड डिस्पेंसरी में शाम को चिकित्सा सेवा देने पर सहमति बनी। आवश्यक दवाएं, बेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था पर भी समझौता हुआ। धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित किया गया।

भौंरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में बुधवार को प्रबंधन और बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। इसमें सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित अस्पताल में प्रतिदिन सुबह की पाली में और रिवर साइड डिस्पेंसरी में शाम की पाली में मरीजों को चिकित्सा सेवा देने पर सहमति बनी। इसके अलावा डिस्पेंसरी में आवश्यक दवाएं, बेड, लाइट और एम्बुलेंस की उचित व्यवस्था करने पर भी दोनों पक्षों में सहमति बनी। इसके बाद 15 मई को प्रस्तावित पुतला दहन और धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। मौके पर यूनियन के संयुक्त महामंत्री सह बीसीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य निताई महतो, महाप्रबंधक टी पासवान, एजीएम सुशील कुमार, एपीएम सुधांशु महाजन, सिविल इंजीनियर ऋषिकेश कदम, डॉ. अमृतेश सौरभ, शिवम गुप्ता, नेताओं में निताई महतो, बीरेन्द्र रवानी, रामबालक सिंह, बलराम महतो, रघुनंदन, विजय पासवान, रमेश महतो, संजय सुपकार, सीता देवी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


