ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादजिला योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भवानी, कुसुम महतो बनीं महासचिव

जिला योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भवानी, कुसुम महतो बनीं महासचिव

जिला योग संघ की एजीएम का आयोजन संजीवनी योग सेंटर हाउसिंग कॉलोनी मे किया गया। बैठक में झारखंड योग संघ के महासचिव संजय कुमार झा ऑनलाइन पर्यवेक्षक के...

जिला योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष बने भवानी, कुसुम महतो बनीं महासचिव
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 23 Oct 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद प्रमुख संवाददाता

जिला योग संघ की एजीएम का आयोजन संजीवनी योग सेंटर हाउसिंग कॉलोनी मे किया गया। बैठक में झारखंड योग संघ के महासचिव संजय कुमार झा ऑनलाइन पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। उनके मार्गदर्शन में धनबाद जिला योग संघ का सत्र 2021 से 2025 तक के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें भवानी बंद्योपाध्याय को अध्यक्ष और कुसुम महतो को महासचिव बनाया गया।

नई कमेटी द्वारा धनबाद जिला योग प्रतियोगिता का आयोजन 30-31 अक्तूबर को करने का निर्णय लिया गया। नवंबर माह में आयोजित होने वाली राज्य प्रतियोगिता में धनबाद की टीम भाग लेगी। इसकी जानकारी संघ के नवनिर्वाचित महासचिव कुसुम महतो ने दी।

नई कमेटी में अध्यक्ष भवानी बंद्योपाध्याय, वरीय उपाध्यक्ष शशिकांत पांडे, महावीर प्रसाद महतो, संतोष कुमार सिंह, साबिर अख्तर, महेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष पिंकी सिंह, मनोज कुमार ठाकुर, कौशल सिंह, दिनेश यादव, राजीव श्रीवास्तव अभिषेक पांडेय, महासचिव कुसुम महतो, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव अजय कुमार सिंह, राहुल, आनंद, कविता कुमारी, श्वेता आर्य, अमित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य जया कुमारी, अंजली कुमारी, दीपक कुमार, आलोक कुमार, तकनीकी सचिव के पद पर अजय कुमार को चयन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें