भारत सेवाश्रम संघ का वार्षिक महोत्सव आज
भारत सेवाश्रम संघ का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। वार्षिक महोत्सव पर भुईंफोड़ मंदिर में हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया...
धनबाद, कर्यालय संवाददाता
भारत सेवाश्रम संघ का वार्षिक महोत्सव रविवार को मनाया जाएगा। वार्षिक महोत्सव पर भुईंफोड़ मंदिर में हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए स्वामी अचलानंद जी महाराज ने बताया कि प्रातः चार बजे मंगला आरती के साथ वार्षिक महोत्सव की शुरुआत होगी। नित्य अनुष्ठान की तरह संघ गीता व गीता का पाठ होगा। दिन के दस बजे भजन कीर्तन के साथ हिंदू धर्म संस्कृति सम्मेलन की शुरुआत होगी। इस मौके पर भारत सेवाश्रम संघ के सचिव और गया शाखा के अध्यक्ष स्वामी ध्यानेशानंद जी महाराज पूरी सन्यासी मंडली के साथ उपस्थित होंगे। दोपहर 12 बजे वैदिक विश्व शांति यज्ञ का अनुष्ठान होगा। इसके उपरांत वीर भावोंदीपक पूजा व आरती होगी जबकि दोपहर में एक बजे से दो बजे तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात में सात से आठ बजे तक नृत्य अनुष्ठान होगा।