Dhanbad News: श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं का अनूठा संगम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में रामाश्रम सत्संग के आंतरिक सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं का अनुभव किया। विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने ध्यान-साधना का लाभ लिया। कार्यक्रम का समापन भावपूर्ण विदाई के साथ हुआ, जिसमें आचार्यों ने गुरु और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला।

Dhanbad News: श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं का अनूठा संगम

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। रामाश्रम सत्संग मथुरा की ओर से बेकारबांध के पॉलीटेक्निक रोड स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में आयोजित आंतरिक सत्संग के दूसरे दिन रविवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। सत्संग में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु-भक्ति, ध्यान-साधना और सत्संग का लाभ लिया।

सत्संग का समापन

सत्संग के अंतिम दिन भक्ति-रस में डूबे श्रद्धालु अपने गुरुजनों से विदा लेते समय भावुक हो उठे। इस तरह रविवार को पूर्णाहुति सभा के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ। इससे पूर्व कार्यक्रम के दौरान आचार्यों ने विभिन्न आध्यात्मिक व पौराणिक बोध प्रसंगों की व्याख्या करते हुए गुरु और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्चा सत्संग मनुष्य के जीवन में नैतिक, आध्यात्मिक और सकारात्मक परिवर्तन लाता है। आचार्यों ने गुरु द्वारा प्रतिपादित आंतरिक ध्यान-साधना का नियमित अभ्यास करने का आह्वान करते हुए कहा कि ईश्वर और गुरु में कोई भेद नहीं है। आत्मिक प्रेम, शांति और ईश्वर-स्मरण ही अध्यात्म का मूल लक्ष्य है, जो मनुष्य के जीवन को तनावमुक्त, सुंदर और संतुलित बनाता है। जयपुर से आए प्रमुख आचार्य सह रामाश्रम सत्संग के वर्तमान गुरु अमित कुमार ने भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर प्राप्ति के लिए वन और जंगलों में भटकने की जरूरत नहीं बल्कि गृहस्थाश्रम के सारे कर्तव्यों करते हुए भी आध्यात्मिक साधना को किया जा सकता है और ईश्वर की अहैतुकी कृपा प्राप्त किया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

रामाश्रम सत्संग का आयोजन किस स्थान पर हुआ?
रामाश्रम सत्संग का आयोजन धनबाद के बेकारबांध के पॉलीटेक्निक रोड स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट हॉल में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।