रोहड़ाबांध में भाकपा माले ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

Mar 24, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भाकपा माले ने अमर क्लब रोहडाबांध में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि भगत सिंह और अन्य शहीदों का सपना अधूरा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह धर्म और जाति के नाम पर लोगों को लड़वा रही है और महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी कर रही है।

रोहड़ाबांध में भाकपा माले ने शहीदों को दी श्रद्धाजंलि

भाकपा माले ने सोमवार को अमर क्लब रोहडाबांध में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों के साझी शहादत को श्रद्धांजलि दी। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि जिस समाज निर्माण की परिकल्पना के साथ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव समेत तमाम शहीदों ने शहादत दी, वह आज भी अधूरा है। आज देश के केंद्र की सरकार के द्वारा लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाया जा रहा है। रोजगार मंहगाई शिक्षा स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे गायब हैं। शहीदों को अगर सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो लगातार जन संघर्ष को आगे बढ़ाना होगा।

मौके पर भाकपा माले के नगर सचिव राजीव मुखर्जी, विमल रवानी, सहदेव सिंह, अमर सिंह, बिरंची महतो, दशरथ ठाकुर, राजू पांडेय मौजूद थे। वहीं अमर क्लब स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर सीपीआईएम के बैनर तले श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव विकाश कुमार ठाकुर, लोकल कमेटी के सचिव गौतम प्रसाद, सूर्यकुमार सिंह, राज नारायण तिवारी, सविता देवी, रंजू प्रसाद, स्वामी नाथ पांडेय मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।