पुस्तक मेला के अंतिम दिन आशा ताई को सुरमई श्रद्धांजलि
गोल्फ ग्रांउड में बंगाली वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित पुस्तक मेला अंतिम दिन पुस्तक प्रेमियों से भरा रहा। सुहावने मौसम और अवकाश के कारण लोगों में उत्साह था। मेले में विक्रेताओं को सम्मानित किया गया और गायिका सुचिस्मिता चक्रवर्ती ने मधुर गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

गोल्फ ग्रांउड में बंगाली वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित पुस्तक मेला के अंतिम दिन पूरा प्रांगण पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक रसिकों से खचाखच भरा रहा। सुहाने मौसम और अवकाश के दिन होने के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी सभी दुकानों पर पुस्तकों की जमकर खरीदारी हुई, जिससे विक्रेताओं में भी उत्साह रहा। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अतनु गुप्ता एवं सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने मेले की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी पुस्तक विक्रेताओं को स्मारक देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक सचिव सतूपा सेनगुप्ता को चेयरमैन डॉ अबीर चक्रवर्ती के हाथों स्मारक देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी अंतिम दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कोलकाता की प्रसिद्ध गायिका सुचिस्मिता चक्रवर्ती ने अपने मधुर गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने स्वर्गीय आशा भोसले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की, जिसके बाद पुराने और नए गीतों की शानदार प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


