Dhanbad News: रैयतों ने बेलगड़िया फेज छह में जरेडा का निर्माण कार्य रोका

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: बेलगड़िया गांव के प्रभावित किसानों ने सोमवार को जरेडा के निर्माण कार्य को रोक दिया। किसान मुआवजे और नियोजन की मांग कर रहे थे, आरोप लगाया कि जरेडा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा है। स्थानीय भाजपा नेत्री डॉ. निशि महतो ने किसानों के समर्थन में बयान दिया।

Dhanbad News: रैयतों ने बेलगड़िया फेज छह में जरेडा का निर्माण कार्य रोका

Dhanbad News: बेलगड़िया गांव के प्रभावित रैयतों ने सोमवार को फेज छह में जरेडा की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। प्रभावित रैयत जमीन के एवज में नियोजन व मुआवजा की मांग कर रहे थे। कहा कि जरेडा उनकी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसको ले प्रभावित परिवार की फुलमनी देवी ने डीसी व सीओ को आवेदन भी दिया है। खबर पाकर भाजपा नेत्री डॉ. निशि महतो पहुंची। प्रभावित रैयतों की मांगों को जायज ठहराया। दूसरी तरफ भू-संपदा विभाग के सहायक प्रबंधक दिलीप गुप्ता का कहना है कि नियोजन के लिए प्रति प्रभावित रैयत दो एकड़ जमीन का प्रावधान है, पर प्रभावित रैयत के नाम मात्र 86 डिसमिल ही जमीन है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।