कोल कर्मी की मृत्यु के उपरांत पत्नी को नियोजन मिला
बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी में कार्यरत कर्मी का निधन कर वाशरी में प्रदर्शन हुआ। परिजनों व श्रमिक संगठन ने नियोजन मांगी, प्रबंधन ने 90 दिनों की में नियोजन की बात कही। श्रमिकों के प्रतिनिधियों व परिजनों के साथ वार्ता हुई।

बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत मधुबन कोल वाशरी में कार्यरत मंतोष कुमार नामक कर्मी का इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्पताल में इलाजरत थे। सामान्य सहायक के पद पर वाशरी में कार्यरत कर्मी की मृत्यु के उपरांत परिजनों व श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने एक आश्रित को तत्काल नियोजन देने की मांग को लेकर वाशरी में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का आयोजन
इस क्रम में शाम 4 बजे परिजनों ने मृतक कर्मी का शव को मधुबन कोल वाशरी परिसर में रख कर कार्य बाधित करते हुए धरना पर बैठ गए। हंगामा देखते हुए प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित को नियोजन देने संबंधी आवेदन व जरूरी कागजात जमा करने के उपरांत आगामी 90 दिनों में नियोजन देने की बात कही। परंतु परिजन व श्रमिक संगठन तत्काल नियोजन देने की मांग पर अड़े रहे। बाद में शाम 6 बजे ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों व परिजनों के साथ प्रबंधन की वार्ता हुई। इसमें मृतक की पत्नी सुनीता देवी को तत्काल औपबंधिक नियोजन पत्र देने पर सहमति बनी। मौके पर प्रबंधन की ओर से क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक पीएसके सिन्हा, वाशरी पीओ के दत्ता, कार्मिक प्रबंधन अनिल कुमार, प्रबंधक लीगल एच के हैना आदि थे। वहीं श्रमिक नेता जेके झा, गोपाल मिश्रा, जगदीश साव, बालदेव वर्मा, सीता राम कर्मकार आदि मौके पर उपस्थित थे।
आम प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


