विश्वकर्मा परियोजना में रिटायरकर्मी को दी गई विदाई
धनसार विश्वकर्मा परियोजना में बीसीसीएल के वरीय फीटर जयंतो दत्ता रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। सहकर्मियों ने उन्हें विदाई दी और सम्मानित किया। बीसीकेयू नेता नंदलाल महतो ने कहा कि दत्ता ने अपने कार्यकाल में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने रिटायरमेंट को नए अध्याय की शुरुआत बताया।

धनसार विश्वकर्मा परियोजना में बीसीसीएल के वरीय फीटर के पद पर कार्यरत जयंतो दत्ता रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। सहकर्मियों ने कोलियरी परिसर मे उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। सहकर्मियों नें उन्हें शॉल ओढ़ाकर, छाता, टॉर्च, बैग देकर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित बीसीकेयू नेता नंदलाल महतो ने कहा कि जयंतो दत्ता ने अपने पूरे कार्यकाल मे अपने मेहनत, अनुशासन का पालन करते हुए कंपनी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा की रिटायरमेंट कोई अंत नहीं बल्कि जीवन के एक नए अध्याय की शुरूआत है। मौके पर विनय कुमार, धर्मनाथ सिंह, सुरेश कनौजिया, रामेश्वर राम, उमेश दूसाध, लखन हजाम, राजेश कुमार, रमेश सोरेन, सनत सेन आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


