लंबे समय से जमे बीसीसीएल अफसरों का होगा तबादला

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद, मुकेश सिंह। बीसीसीएल में संवेदनशील पदों पर काबिज अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान हो रही है। नियम है कि एक ही संवेदनशील पद पर तीन सालों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी काम नहीं कर सकते हैं। हाल ही में कोल इंडिया ने कई अधिकारियों की पहचान की है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर हैं।

लंबे समय से जमे बीसीसीएल अफसरों का होगा तबादला

धनबाद, मुकेश सिंह। बीसीसीएल में संवेदनशील पदों पर वर्षों से काबिज अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान हो रही है। नियम है कि एक ही संवेदनशील पद पर तीन सालों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी काम नहीं कर सकते हैं। अंदरखाने सूचना है कि कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी भी हैं, जो 15-15 सालों से काबिज हैं। ऐसे अफसरों और कर्मियों को स्थानांतरित करने का निर्देश है। इस सिलसिले में मानव संसाधन निदेशालय ने सभी निदेशकों को पत्र भी जारी किया है। कुछ का स्थानांतरण किया गया है तो कुछ की पहचान चल रही है। इस सिलसिले में कोल नेट से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ का स्थानांतरण किया गया है तो कुछ अब भी पद पर काबिज हैं। कई अफसर ऐसे हैं, जो अंतर कंपनी स्थानांतरण के बाद भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वापस आ गए। कोल कर्मियों में से कई ऐसे भी हैं, जो यूनियन सहित अन्य माध्यमों से संवेदनशील पदों पर सालों से काबिज हैं।

संवेदनशील पदों पर नियम

मालूम हो कि कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में संवेदनशील पदों पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी एक ही पद पर तीन सालों से अधिक नहीं रह सकते। भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह नियम लागू किया गया है। सीवीसी गाइडलाइन के अनुसार ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रोटेशनल स्थानांतरण का प्रावधान है। संवेदनशील पदों में वित्त, कार्मिक, निविदा, पीएफ-पेंशन, सेल्स सहित कई विभागों के कई पद शामिल हैं। सतर्कता दिशा-निर्देशों के तहत इन पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को समय-समय पर बदलना अनिवार्य है, ताकि किसी एक स्थान पर निहित स्वार्थ विकसित न हो सके। कोयला मंत्रालय और सीवीसी के निर्देशों के अनुसार संवेदनशील पदों से असंवेदनशील पदों पर रोटेशनल ट्रांसफर सुनिश्चित करना जरूरी है। कोल इंडिया ने हाल में कई अधिकारियों की पहचान की है जो लंबे समय से एक ही स्थान पर हैं। वैसे अब भी कई ऐसे हैं, जो लंबे समय से काबिज हैं।

कंपनी में अधिकारियों की संख्या

बीसीसीएल के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिर्फ बीसीसीएल ही नहीं सभी अनुषंगी कंपनियों को इस सिलसिले में निर्देश जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया कि अभी हाल में कोल इंडिया की ओर से कंपनी वार एक ही कंपनी में 15-15 सालों से जमे अफसरों की संख्या जारी की गई है। लगभग दो हजार अफसर ,हैं जो लंबे समय से एक ही कंपनी में पदस्थापित हैं। हालांकि इनमें अबतक कितने का स्थानांतरण हुआ है इसकी अभी आाधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

15 साल से एक ही कंपनी में जमे अफसरों की संख्या

कंपनी अफसर

बीसीसीएल 191

सीसीएल 250

सीआइएल 12

सीएमपीडीआईएल 126

ईसीएल 201

एमसीएल 216

एनसीएल 147

एसईसीएल 451

डब्ल्यूसीएल 352

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीसीसीएल में संवेदनशील पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कैसे हो रही है?
बीसीसीएल में संवेदनशील पदों पर काबिज अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान मानव संसाधन निदेशालय द्वारा की जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।