कोयला तस्करी व हिंसक घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीसीसीएल के महाप्रबंधक की बैठक में अधिकारियों पर हमले और कोयला चोरी के मुद्दों पर चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 45 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य पर भी मंथन किया गया।

कोयला तस्करी व हिंसक घटनाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का निर्देश

कोयला भवन में शनिवार को बीसीसीएल महाप्रबंधक समन्वय बैठक में ब्लॉक दो एरिया में अधिकारियों पर हमले का मुद्दा छाया रहा। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर गंभीरता से चर्चा की गई। खदानों में कोयला चोरी एवं हिंसक घटनाओं के प्रति कोयला तस्करों के खिलाफ शून्य-सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के सख्त अनुपालन पर जोर दिया गया। मामले में सीआईएसएफ के डीआईजी के साथ कंपनी प्रबंधन की विस्तार से बात हुई। हाल की घटना के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा इसके लिए आवश्यक आधुनिक संसाधनों का चरणबद्ध तरीके से उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे निगरानी, जवाबदेही एवं त्वरित कार्रवाई की क्षमता में सुधार हो सके।क्षेत्रीय

महाप्रबंधकों, डीआईजी-सीआईएसएफ एवं अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अवैध खनन की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सभी सुझावों पर विचार-विमर्श करते हुए ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर सहमति बनी। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि कोयला तस्कर अब कंपनी के काम में बाधा डालने लगे हैं।बैठक में बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक (तकनीकी/संचालन) संजय सिंह, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, वरिष्ठ सलाहकार (सुरक्षा) विपुल शुक्ला, डीआईजी (सीआईएसएफ) जितेंद्र तिवारी, सभी क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, सीएमडी सचिवालय के अधिकारी तथा सीआईएसएफ के कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।.....वित्त वर्ष 2026-27 में 45 मिलियन टन के लक्ष्य पर मंथनबैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 उत्पादन, प्रेषण, ओबीआर, परिवहन क्षमता एवं पर्यावरणीय स्वीकृति से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही चालू माह के निर्धारित उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। कंपनी को चालू वित्तीय वर्ष में 45 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण कोयला उत्पादन एवं वाशरियों के विकास को प्राथमिकता देते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा डिस्पैच प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मानसून तैयारी पर व्यापक रोडमैप पर चर्चा हुई। सीएमडी ने सभी अधिकारियों को कंपनी के समग्र विकास, सुरक्षित कार्य वातावरण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के समन्वित एवं ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।