समर्पण एक नेक पहल ने बीसीसीएल सीएमडी को दिया ज्ञापन

Feb 07, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में बाहरी ब्लड बैंकों से रक्त नहीं मिलने के कारण समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। 'समर्पण एक नेक पहल' संस्था ने बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने तुरंत सकारात्मक पहल की। आंतरिक ब्लड बैंक की सीमित उपलब्धता के कारण मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाइयाँ आ रही थीं।

समर्पण एक नेक पहल ने बीसीसीएल सीएमडी को दिया ज्ञापन

सिजुआ, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल में बाहरी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंकों से रक्त स्वीकार नहीं किए जाने से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर सामाजिक संस्था 'समर्पण एक नेक पहल' द्वारा बीसीसीएल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है। इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल सकारात्मक पहल की है। संस्था के अध्यक्ष दीपेश चौहान ने आंतरिक ब्लड बैंक की सीमित उपलब्धता के कारण आपातकालीन व गंभीर मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर केंद्रीय सलाहकार चंदन चौहान, धीरज सिंह, सोनू चौहान और शिवम चौधरी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।