सीआरएस का पैसा नेताओं को चंदा में दे रहा प्रबंधन : जयराम
बाघमारा में विधायक जयराम महतो ने आरोप लगाया कि बीसीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों की जमीन पर कोयला खनन के लिए सीएसआर के पैसे का दुरुपयोग कर रहा है। खनन और ट्रांसपोर्टिंग के कारण ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। विधायक ने स्थानीय नेताओं पर भी निशाना साधा और चेतावनी दी कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन उग्र होगा।

बाघमारा, प्रतिनिधि। ग्रामीण रैयतों व विस्थापितों की जमीन पर कोयला खनन करने वाला बीसीसीएल प्रबंधन सीएसआर के पैसे को राजनेताओं को चंदा देने में खर्च कर रहा है। वहीं रैयत ग्रामीण खनन व ट्रांसपोर्टिंग कार्य से होने वाले प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं। उक्त बातें डुमरी विधायक जयराम महतो रविवार को मधुबन वाशरी लोडिंग प्वाइंट में पार्टी के बैनर तले आयोजित धरना को संबोधित करते हुए कही। विधायक ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि जिनकी जमीन पर कोयला खनन हो रहा है, उन्हें अपने अधिकार के लिए धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। धनबाद से प्रतिदिन करोड़ों रुपए की कोयला चोरी हो रही है, परंतु बीसीसीएल प्रबंधन के साथ प्रशासन मौन है।
विधायक ने धनबाद सांसद के साथ स्थानीय सांसद व विधायक पर भी हमला बोला। कहा कि प्रबंधन समय रहते यहां के रैयतों व विस्थापित ग्रामीणों की मांगों पर सकारात्मक पहल कर उनकी मांगों पर विचार करें अन्यथा आने वाले समय में यह आंदोलन और उग्र होगा। मौके पर दीपक रवानी, शक्तिनाथ महतो, रमेश महतो, विकास कुमार महतो आदि पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


