
दामोदर नदी को बचाने के लिए हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग तेज
बीसीसीएल प्रबंधन ने दामोदर नदी के प्रदूषण से बचाने के लिए 780 मीटर का गार्ड वॉल और गारलेन ड्रेन बनाने का कार्य शुरू किया है। लेकिन ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए विरोध किया है। नेताओं ने निर्माण...
भौंरा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल प्रबंधन ने पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौरा थ्री पीट पम्प हाउस के समीप दामोदर नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए नदी किनारे करीब 50 लाख रुपए की लगता से 780 मीटर का एक गार्ड वॉल के साथ 780 मीटर का ही गारलेन ड्रेन बनवा रहा है। ताकि वहां होने वाले ओबी डंप का पत्थर व मिट्टी दामोदर नदी में ना जाए और दामोदर को प्रदूषण से बचाया जा सके। लेकिन उक्त निर्माण कार्य का सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीण उक्त जमीन के एवज में मुआवजा भुगतान की मांग कर रहे है। वही यूनियन नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। जनता श्रमिक संघ के नेता शिव कुमार यादव, बीसीसीएल वेलफेयर के सदस्य निताई महतो, जनता मजदूर संघ क्षेत्रीय वेलफेयर के सदस्य उमेश यादव, विस्थापित नेता मौसम महंती, जनता मजदूर संघ के रत्न पाल सिंह ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत बीसीसीएल सीएमडी, विजिलेंस विभाग सहित क्षेत्र के महाप्रबंधक से की जाएगी। नेताओ ने कहा है कि उक्त गार्ड वॉल और गारलेन बनाने में संवेदक सिर्फ थूक पॉलिस कर दोनों हाथों से लुट मचाए है। गार्ड वॉल और गारलेन को पत्थर और सीमेंट बालू से मजबूत से जोड़ना है। लेकिन संवेदक सिर्फ पत्थर पर पत्थर रख दिया है। जो साफ नजर आ रहा है। दामोदर नदी में ओबी डंप का पत्थर और मिट्टी ना जाए और दामोदर नदी के जल को प्रदूषण से बचाने काफी आंदोलन किया गया था। यहां तक कि दामोदर नदी को प्रदूषण से बचाने के राज्य के विधान सभा में भी कई विधायकों ने सवाल उठाए थे। क्षेत्र के एक पूर्व महाप्रबंधक पर अमलाबाद ओपी में लिखित शिकायत भी किया था। लेकिन अगर इस ढंग से काम हुआ तो सब बेकार हों जायेगा। बीसीसीएल के लाखों रुपए की बंदरबांट होना निश्चित है। नेताओ ने कहा कि जो काम हो रहा है उसे तत्काल बंद कराकर इसकी जांच हो अन्यथा आन्दोलन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में पूर्वी झरिया क्षेत्र के एरिया सिविल अभियंता ऋषि केश कदम का कहना है कि मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसकी हम खुद जांच करेंगे और उचित करवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




