मोहली पट्टी व चौहान धौड़ा को हटाने की पहल तेज

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीसीसीएल ने फुलारीटांड़ में संजय उद्योग आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार के लिए मोहली पट्टी और चौहान धौड़ा को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। एएमपी कोलियरी के अधिकारियों ने जमीन का सर्वेक्षण और मापी कार्य प्रारंभ किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया, क्योंकि कुछ ने अपनी निजी जमीन होने का दावा किया।

मोहली पट्टी व चौहान धौड़ा को हटाने की पहल तेज

बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ में संचालित संजय उद्योग आउटसोर्सिंग परियोजना विस्तार को लेकर सोमवार को प्रबंधन ने मोहली पट्टी व चौहान धौड़ा को हटाने की दिशा में पहल तेज कर दी है। इस क्रम में एएमपी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम फुलारीटांड़ मांडी गोदाम स्थित बंद पड़े 15 नंबर इंक्लाइन के समीप पहुंची और जमीन का सर्वे व मापी कार्य प्रारंभ किया। कहा जा रहा है कि आउटसोर्सिंग परियोजना विस्तार को लेकर मोहली पट्टी और चौहान धौड़ा को हटाकर फुलारीटांड़ मांडी गोदाम के समीप बसाने की योजना है। इसके तहत जमीन का सर्वे व जमीन मापी का कार्य शुरू किया गया है।

मौके पर अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर अतिशीघ्र पुनर्वास योजना पर कार्य किया जाना है। अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे एएमपी कोलियरी प्रबंधक पी पांडेय ने कहा कि फिलहाल वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर जमीन का सर्वे व मापी कर जमीन चिह्नित की जा रही है। इस प्रक्रिया के बाद प्रबंधन जरूरत के हिसाब से उक्त जमीन पर पुनर्वास नीति के तहत लोगों को बसाने का कार्य करेगी।इधर, प्रबंधन द्वारा जमीन का सर्वे व मापी का कार्य प्रारंभ होते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपनी निजी जमीन होने का दावा किया। जिस पर प्रबंधन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि यदि किसी की निजी जमीन है, तो वह मापी के बाद स्पष्ट हो जाएगा। मौके पर पीओ टीएस चौहान, प्रबंधक पी पांडेय, आरएंडआर टीम हेड रामदयाल उरांव, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक कुणाल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सेफ्टी उत्सव कुमार के साथ सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ बल के जवान मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।